होली के रंग में रंगे लोग, भिवानी में कुछ खास रही होली

3/18/2022 12:16:12 PM

भिवानी(अशोक): होली के इस अवसर पर भिवानी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में सद्भावना और एकता व शांति का प्रतीक संदेश देखने को मिला। यहां से सांस्कृतिक एवं सात्विक रूप से फूलों की होली खेल कर भाईचारा व सद्भावना का संदेश दिया गया ।

वहीं कई स्थानों पर तिलक होली तो कहीं फूलों की होली खेली गई। बच्चे, बड़े सब ही होली के रंग में दिखाई दिए।

वही पुलिस अधीक्षक निवास स्थान पर भी पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़े हुए अधिकारियों, कर्मचारियों ,धार्मिक एवं  समाजसेवी संगठनों ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को होली की बधाई दी और एक दूसरे को रंग लगाकर  देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

 

Content Writer

Vivek Rai