हुड्डा की किसान महापंचायत में खंभों पर चढ़कर बैठे लोग

7/8/2017 6:33:14 PM

जींद (सुनील मराठा): मंदसौर से शुरू हुए किसान आंदोलन के मुद्दे को अब हरियाणा में विपक्षी पार्टियों ने जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है। सभी विपक्षी पार्टियां अपने आप को किसान हितैसी साबित करने में जुटी है। शनिवार को जींद की अनाज मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के गढ़ और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गृह जिले में एक विशाल किसान महापंचायत आयोजित कर हाई कमान को संदेश दिया है की सबसे बड़े किसान नेता वहीं हैं।

जींद में किसान महापंचायत में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की देश का पूरा किसान बर्बादी पर पहुंच गया है इसलिए वे न तो खुद सोएंगे और न ही किसान को सोने देंगे और ना ही सरकार को सोने देंगे। जींद की नई अनाज मंडी में आयोजित 5वी महापंचायत में  हुड्डा ने कहा की आज पुरे देश किसान की फसलों के दाम तो गिर रहे लेकिन उनसे निर्मित वस्तुओं के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हंै जिसका फायदा न किसान को हो रहा है और उपभोगता को फिर भी सरकार चुप बैठी और पुरे देश का किसान भूरे संकट से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा की चौटाला सरकार के दौरान हरियाणा के किसानों को गोलियों से भून दिया गया था तब भी उन्होंने ने जींद से ही आंदोलन शुरू किया था और किसानों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाया था। हुड्डा ने कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह का नाम लिए बैगेर उन पर निशाना साधते हुए कहा की जींद में बड़े-बड़े नेता तो पैदा कर दिए लेकिन वे जींद का विकास कार्य करनवाने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं।