देश व प्रदेश में परिवर्तन चाहती है जनता : दुष्यंत चौटाला

4/1/2019 10:26:36 AM

सोनीपत (ब्यूरो): निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश व प्रदेश में जनता राजनीतिक परिवर्तन चाहती है। यह परिवर्तन जननायक जनता पार्टी करेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। दुष्यंत चौटाला रविवार को भठगांव में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान इनैलो के पूर्व हलकाध्यक्ष राजू भठगांव ने इनैलो से त्याग पत्र देकर जजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

उन्होंने कहा कि जनता देश और हरियाणा में बदलाव चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के नेता कार्यकर्ताओं को कमजोर करने का प्रयास करेंगे की लेकिन कमजोर नहीं होना है। उन्होंने कहा कि चप्पल तो गरीब से अमीर को जोड़ता है। हर व्यक्ति चप्पल पहनता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि 15 लाख खाते में डाले जाएंगे,  2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, किसान की आय दोगनी करेंगे लेकिन 5 साल में एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज जहां भी देखो सब कुछ ठेके पर काम कर रहा है। 

डा. नरेश जजपा मैडीकल सैल के प्रदेश प्रभारी नियुक्त
चंडीगढ़ (बंसल): जजपा ने जींद के चिकित्सक डा. नरेश शर्मा को मैडीकल सैल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा डा. दिनेश सनसनवाल व उपाध्यक्ष का प्रदीप नैन को सौंपा है। डा. कुलदीप राणा को संगठन सचिव नियुक्त किया है।  प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि कोर ग्रुप ने सैल के जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। डा. अरविंद शर्मा को पंचकूला, डा. पंकज कौशिक को अम्बाला, डा. ईश्वर सिंह को कुरुक्षेत्र, डा. एम.सी. मित्तल को कैथल, डा. धर्मबीर को करनाल, डा. करण सिंह मलिक को पानीपत व डा. भगत सिंह को सोनीपत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

डा. रमेश नांदल का रोहतक, डा. नरेश दलाल को झज्जर, डा. विनोद अंचल को भिवानी, डा. डी.पी. जैन को जींद, डा. राजेश रेढू को हिसार व डा. अशोक पारिक को सिरसा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निशान सिंह ने कहा कि नूंह जिले में मैडीकल सैल की कमान डा. जकिरा को सौंपी गई है।
 

kamal