बदलाव चाहती है देश-प्रदेश की जनता : आजाद

3/31/2019 10:10:42 AM

पानीपत/ गोहाना (खर्ब/ अरोड़ा): पानीपत में परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं हरियाणा प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की जरूरत भी जनता में जागरूकता लाने के लिए पड़ी। हरियाणा कांग्रेस एकजुट है तथा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता बस में सवार हैं। आजाद ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक सीट मिलेगी। हरियाणा में हम उलटा करेंगे। मतलब पहले हमें एक सीट मिली थी, अन्य को 9, अब भाजपा को एक सीट मिलेगी और हमें 9।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा समन्वय कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है तथा हर जगह भारी स्वागत हो रहा है। भाजपा की रैलियों में कुॢसयां खाली रहती हैं और भाजपा नेता कुॢसयों को ही मेरे भाई-बहनों बोलकर आ जाते हैं, जबकि हम कुॢसयां लगाते ही नहीं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सभी जगह परिवर्तन यात्रा का भारी स्वागत हुआ तथा राहुल गांधी स्वयं 3 लोकसभा क्षेत्रों में संबोधित करने आए थे। पानीपत में परिवर्तन बस यात्रा का टोल टैक्स, स्काईलार्क, लालबत्ती चौक, अनाज मंडी, सिवाह, डाहर, नौल्था व इसराना आदि में स्वागत हुआ। 

रेल कोच फैक्टरी वापस लाएंगे गोहाना : हुड्डा
गोहाना (अरोड़ा): भारी उपस्थिति से कांग्रेस हाई कमान के सामने गोहाना को शनिवार को फिर से अपना अभेद्य गढ़ साबित करने में सफल पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को वायदा किया कि पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेल कोच फैक्टरी को वापस गोहाना लाया जाएगा। 

कांग्रेस की बस में नहीं बैठे कुलदीप बिश्नोई
पानीपत (खर्ब): कांग्रेस में एकजुटता के लिए बस यात्रा शुरू करने वाले हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद की बस में कुलदीप बिश्नोई पानीपत की यात्रा में भी नहीं आए।  शनिवार को पानीपत, गोहाना, रोहतक में यात्रा के पहुंचने पर भी कुलदीप दिखाई नहीं दिए। प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर कई बार बयान दे चुके हैं कि जो कांग्रेसी है वह बस में है। 

kamal