महिला से छेड़ने के आरोप में युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की (VIDEO)

7/25/2018 10:09:36 AM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के रतिया में बस स्टैंड पर लड़की छेड़ने के आरोप में युवक की लोगों ने की जमकर पिटाई की। जिसे देखकर आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर उससे पूछताछ की। 

पुलिस के अनुसार जिस महिला से छेड़छाड़ का आरोप युवक पर लगा उस महिला ने छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है। पुलिस ने अब मारपीट करने वाले युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Rakhi Yadav