हरियाणा में गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल, अंबाला में 47 डिग्री पहुंचा तापमान

5/14/2022 3:26:19 PM

अंबाला : हरियाणा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। जहां तापमान में दिन प्रतिदिन बढौतरी हो रही है। आज अंबाला में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इतनी गर्मी है कि लोगों ने दिन के समय घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। वहीं धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana