पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन

5/21/2018 9:16:05 AM

चंडीगढ़(पांडेय): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले रविवार को प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पैंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर मंत्रियों व सांसदों के आवासों पर प्रदर्शन कर पुरानी पैंशन स्कीम बहाली की मांग के ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनों मे सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में निकाय विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल व मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से दमनकारी नीतियों को त्याग कर बातचीत के द्वारा हड़ताल समाप्त करने की मांग की गई। 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर सिंह फोगाट, महासचिव सुभाष लाम्बा व वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रविवार को हुए प्रदर्शनों की सफलता का दावा करते हुए कहा कि विधायक व सांसद एक बार चुने जाने के बाद आजीवन पैंशन के हकदार बन जाते है, लेकिन जनवरी, 2006 के बाद नौकरी पर आने वाले कर्मचारियों को पैंशन परिभाषित पैंशन स्कीम से वंचित कर दिया है। इसका लोकसभा में बिल पारित करने में भाजपा व कांग्रेस एक साथ थे। उन्होंने बताया कि 22 जून को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
 

Rakhi Yadav