फाइनेंसरों से तंग आकर शख्स ने दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

8/30/2020 10:10:06 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में ग्रीन विहार निवासी 36 वर्षीय मनोज जोशी ने फाइनेंसरों से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले मनोज ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें तीन फाइनेंसरो के नाम लिखे हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार मनीष महेंद्रू, कमल व प्रेम साहनी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 



जानकारी के मुताबिक मृतक होम केयर टेकर का कार्य करता था। उसकी पत्नी पूनम जोशी ने बताया कि उनके पति के साथ फाइनेंसर जसविंदर ने शनिवार की शाम झगड़ा किया था, उनके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद ही पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें तुरंत अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2 लाख के बना दिए 8 लाख
पूनम ने बताया कि उनके पति ने फाइनेंसर प्रेम साहनी से 2 लाख लिए थे। इनका लगातार ब्याज देने के बावजूद पति पर 8 लाख बना दिए। इसी तरह से फाइनेंसर मनीष महेंद्रू से डेढ़ लाख रुपए लिए थे, उसने भी इसके 8 लाख बना लिए। फाइनेंसरो के पास उनके उनके पति के चेक हैं। उनका मकान फाइनेंसरो ने अपने नाम करा लिया है। पूनम ने कहा कि उनके पति बार बार समय मांग रहे थे। लेकिन फाइनेंसर उन्हें लगातार धमकी दे रहे थे।  



ये लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि मैं मनोज जोशी आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी पत्नी, बेटे व मां को परेशान न किया जाए। मेरी मौत के जिम्मेदारों को सजा मिले।

वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बुडिया गेट चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि ग्रीन विहार निवासी मनोज कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसके परिजनों ने इस मामले में फाइनेंसरों पर आरोप लगाए है, मृतक से सुसाइड नोट भी मिला है। इसी आधार पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

vinod kumar