हिसार में ठंड के कारण व्यक्ति की मौत, इससे पहले भी हो चुकी है तीन मौतें

1/13/2021 9:47:34 AM

हिसार : शहर में करीब 40 साल के एक अनजान व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई है। इससे पहले ठंड के कारण जिले में 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार राजगुरु मार्कीट में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा मिला था। वह बोल पाने में सक्षम नहीं था। सिरसा रोड की एक संस्था के सदस्य उसे उठाकर एक आश्रम में ले गए। वहां उसको बचाने का प्रयास किया, मगर उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। बाद में संस्था के सदस्य उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिटी थाना के हैडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। बाद में मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टर ने उसकी मौत ठंड से होनी बताई है। इससे पहले कैंप चौक के पास 26 नवम्बर को एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत हो गइ थी। उकलाना में 14 दिसम्बर की रात एक अज्ञात साधु ने ठंड से दम तोड़ दिया था। इसके अलावा सैक्टर-14 में 18 दिसम्बर को सिरसा रोड एरिया का बंसी ठंड के कारण मृत मिला था।

Manisha rana