गांव के ही लड़कों ने मारपीट कर किया था बेइज्जत, आहत होकर व्यक्ति ने उठाया ये कदम, जानिए पूरा मामला

11/24/2023 1:57:48 PM

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के कुराड़ गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति को गांव के ही दो लड़कों ने मारपीट कर बेइज्जत किया था। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर उसने खौफनाक कदम उठाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घर से अलग कमरे में रहता था बलजीत

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव कुराड़ का रहने वाला है। वह पांच बेटों और दो बेटियों का पिता है। उसका तीसरे नंबर का बेटा बलजीत (33) था, जोकि उनसे अलग कमरे में रहता था। जिसका 22 नवंबर की रात को अनिल व मोनू निवासी गांव कुराड़ के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद 23 नवंबर की सुबह बलजीत को आरोपियों ने अपने घर बुलाया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे आहत होकर बलजीत अपने कमरे पर चला गया। वहां जाते ही उसने फांसी लगा ली।

डीजे पर नाचते वक्त हुआ था विवाद

बलजीत के भाई सोनू ने बताया कि 22 नवंबर को गांव में ही शादी थी। जहां डीजे पर नाचते हुए उक्त दोनों आरोपियों के साथ बलजीत की कहासुनी हो गई थी। वहां उन्होंने बलजीत के साथ खूब मारपीट की थी। इतना ही नहीं अगले दिन घर बुलाकर उसे बेइज्जत किया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana