हरियाणा में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, गोहाना में संचालकों ने मांगों को लेकर की हड़ताल शुरु

11/15/2021 10:42:53 AM

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा में सोमवार यानि आज लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल हरियाणा पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने आज हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से आज राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

गोहाना में सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने मांगों को लेकर 12 से 24 घंटे की हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपात सेवाओं को छोड़ किसी को भी पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा। पंप संचालकों ने अपने पंपो के बाहर रस्सी बाँध कर अंदर आने का रास्ता बंद कर दिया। पेट्रोल पंप संचालक कमिश्नरी बढ़ाने, पूरे देश में एक रेट करने व रेट कम करने पर हुए नुकसान की भरपाई की मांग पर हड़ताल कर रहे है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana