करनाल से पी.जी.आई. जा रही गर्भवती महिला व बच्चे की मौत

5/13/2018 7:50:02 AM

अम्बाला(जतिन): करनाल से पी.जी.आई. चंडीगढ़ जा रही गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके चलते महिला को जांच करवाने के लिए शुक्रवार देर रात कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डाक्टर ने जांच कर महिला व उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शवगृह में रखा गया और शनिवार को कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिवार सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए राजाराम ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से करनाल में रह रहा था। पत्नी लीलावती 5-6 महीने से गर्भवती थी लेकिन शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे करनाल के निजी अस्पताल में दिखाया तो उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफ र कर दिया गया लेकिन अम्बाला पहुंचते ही हालत ज्यादा खराब होती देख नागरिक अस्पताल में जांच करवाई तो डाक्टर ने पत्नी व पेट में पल रहे बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
 

Rakhi Yadav