पी.जी.आई. में एस.सी./ओ.बी.सी. की सीटों पर जनरल कैटेगरी की होने वाली भर्ती पर रोक, जांच शुरू

6/1/2019 12:10:54 PM

रोहतक (कोचर): पी.जी.आई.एस.एस. में एस.सी./ओ.बी.सी. की सीटों पर जनरल कैटेगरी के चहेते उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए निकाली गई भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।  इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी न होने तक भर्ती पूरी नहीं हो सकेगी।

इस मामले को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले में जांच के आदेश दिए। उधर, पी.जी.आई. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी। भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगने की बात की पुष्टि खुद पी.जी.आई. निदेशक डा. रोहतास यादव ने की है। शुक्रवार को फिर से डा. अम्बेदकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह डुमौलिया अपने अन्य सदस्यों के साथ फिर से कुलपति कार्यालय में पहुंचे।  हालांकि कुलपति की व्यस्तता के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो पाई और उन्होंने अपना ज्ञापन उनके कार्यालय में ही दे दिया।  

Isha