स्वास्थ्य विभाग का सख्त Action, बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राइवेट व्यक्ति से दवा बंटवाने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 11:45 AM (IST)
बल्लभगढ़ ( अनिल राठी) : बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल यहां तैनात फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव अपनी जगह प्राइवेट व्यक्ति से दवाई वितरण का काम करवा रहा था। वहीं जब यहा मामला स्वास्थ्य विभाग के सामने आया तो फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया।

डीजी हेल्थ कार्यालय पंचकूला की ओर से जारी आदेश के अनुसार फ़ार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन अवधि के दौरान मुख्यालय जिला नागरिक अस्पताल जींद निर्धारित किया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि बिना सिविल सर्जन जींद की अनुमति के वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।