सोते समय मकान की छत गिरी

12/10/2016 3:01:45 PM

पिल्लूखेड़ा (चांद): पिल्लूखेड़ा खंड के गांव होशियारपुरा में वीरवार रात को एक मकान की छत गिरने से मकान मालिक छत के नीचे दब गया। परिजनों और पड़ोसियों ने दबे हए व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। होशियारपुरा गांव के विनोद उर्फ काला सैनी ने बताया कि वीरवार रात को जब वह अपने घर मे बने क मरे में सो रहा था तो अचानक छत का लोहे का गाटर उसके उसकी चारपाई के पास आ गिरा। छत की कड़ी और मिट्टी आदि गिरने से वह नीचे दब गया। 

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उसकी पत्नी इमरती ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। विनोद ने बताया कि इस दौरान उसके  घरेलू सामान भी नीचे दब गया। मकान की छत गिरने से विनोद के  मकान को काफी नुक्सान पहुंचा है। पीड़ित विनोद ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। विनोद एक गरीब आदमी है। मजदूरी के द्वारा अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब छत गिरने से उसके अरमानों पर पानी फि र गया है।