पिंडारसी दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश,  बावरिया गिरोह के 11 सदस्य पकड़े

6/4/2018 8:43:04 AM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): एस.पी. अभिषेक गर्ग के अनुसार पुलिस ने पिंडारसी दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 11 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की 6 टीमों व 1 डी.एस.पी. ने साइबर सैल का सहारा लेते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस गिरोह के कुल 17 सदस्यों में 5 महिलाएं शामिल हैं जिनमें से 3 को गिरफ्तार किया है।

एस.पी. ने कार्यालय में पत्रकारवार्ता में बताया कि गत 22 मई को गांव पिंडारसी रेल लाइन के पास अज्ञात लोगों ने राजा राम व अर्जुन की हत्या कर दी थी, जबकि कुलदीप को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान अनेक भेड़ें ट्रेन तले कट गईं। इस वारदात को लेकर पिंडारसी निवासी ईशम सिंह ने जी.आर.पी. थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। 


 

Rakhi Yadav