पंचकूला में खुला हरियाणा का पहला गुलाबी महिला थाना, DGP संधू ने किया उद्घाटन

8/18/2017 3:47:20 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण):हरियाणा पुलिस द्वारा महिला्अों के लिए पंचकूला के सेक्टर में हरियाणा का पहला गुलाबी महिला थाना खोला गया है। थाने का उद्घाटन हरियाणा पुलिस के डी.जी.पी. बी.एस.संधू ने किया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के कई बड़े पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। 

डी.जी.पी. संधू ने कहा कि यह थाना महिलाअों के लिए खोला गया है ताकि महिलाएं अपनी शिकायत व समस्याएं लेकर यहां आएं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए अच्छी जगह है और यह स्थान शहर के बीचों बीच है। दूसरे पुलिस थानों और महिला थानों में फर्क समझने के लिए महिला थानों को गुलाबी रंग दिया गया है।