देश भर की 30 नदियों को जोड़ने की योजना, प्रोजेक्ट पर जल्द शुरू होगा काम : कटारिया

2/22/2021 3:07:30 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया आज यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश भर की 30 नदियों को जोड़ने का प्रोजेक्ट बनाया गया है जिस पर जल्द काम शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद देश में पानी की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि गंगा की तर्ज पर यमुना की शुद्धि के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल महाकुंभ की तैयारियां चल रही हैं जिसके चलते पूरा फोकस गंगा की तरफ है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल मिले। इसके बाद यमुना की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना में इ-फलो लगातार बना रहे इसके लिए जरूरी है कि किसाऊ डैम, लखवार डैम, रेणुका डैम बनाया जाए। जिसके लिए कार्य किया जा रहा है। 


वहीं उन्होंने किसानों से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 6 वर्षों में किसानों के लिए कई कार्य कर चुकी है ताकि उनकी आमदन डबल की जा सके। उन्होंने कहा कि तीनों  बिल एक लाख प्रतिशत किसानों के हक में है। इससे किसानों की इनकम बड़ने वाली है ।उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ तीन बिल वापस लिए जाने की बात कर रहे हैं। कोई भी यह नहीं बता रहा कि इन बिलों में कमी क्या है। रतनलाल कटारिया ने पेट्रोलियम पदार्थ में वृद्धि को लेकर कहा कि यह मामला सीधे तौर पर सरकार के पास नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोकसभा में प्रजातंत्र का मजाक उड़ाते हैं और यही वह लोग हैं जो किसानों से बातचीत नहीं होने दे रहे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Content Writer

Manisha rana