इन हाउस मेड के कारनामें कर देंगे हैरान, नशीली दवा पिलाकर लूट लेती थीं सारा घर

4/17/2017 4:00:58 PM

गुरुग्राम (अनिल मनचंदा):साइबर सिटी गुरुग्राम में डकैती की योजना बनाते 2 लड़कियों समेत 8 लोगों को गुरुग्राम की क्राइम यूनिट सैक्टर-17 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 देसी कट्टा,2 लोहे की रॉड,दो कारतूस,एक स्टील की धिनी नुमा रॉड,एक मुड़ा हुआ सरिया,एक चाकू और एक रस्सी बरामद हुई है। पुलिस गिरफ्त में आए सुनील,सत्यनारायण,रामकुमार, राम क्लेश, अरविन्द और मोहमद जाहिर सभी 6 आरोपी मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं, जबकि इस गिरोह में शामिल मंजू और माधुरी दोनों उड़ीसा की रहने वाली है। 

लड़कियों के सहारे बनाई जा रही था डकैती की योजना
पुलिस के मुताबिक ये दोनों लड़किया गुरुग्राम के पॉश इलाके के कोठियों में बतौर हॉउस मेड काम करती है। आरोपी इन्ही लड़कियों के सहारे डकैती की योजना बना रहे थे।
आरोपियों में शामिल युवती मंजू अभी हाल ही में डी.एल.एफ. फेस 2 के एक मकान में बतौर मेड ज्वाइन किया था। 

पुलिस कर गहनता से कर रही पूछताछ 
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक हॉउस मेड घर के सभी सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ खिला कर डकैती डालने की योजना थी। पुलिस आरिपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।