खिलाड़ियों ने दिया हरियाणा को नव वर्ष का तोहफा(VIDEO)

1/2/2019 4:17:02 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): खेल जगत में हरियाणा के खिलाड़ियों का कोई मुकाबला नहीं है, जिसका ताज़ा उदाहरण दो दिवसीय खेलों इंडिया के तहत हुई थर्ड ओलम्पियर्ड प्रतियोगिता में देखने को मिला है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड जीतकर हरियाणा को नव वर्ष का तोहफ़ा दिया। 30 और 31 दिसंबर को नेपाल के महेंद्रानगर में आयोजित थर्ड ओलम्पियर्ड में 6 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हरियाणा के कनीना स्थित राजकीय उच्चत्तर विद्यालय के खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी और दौड़ में अपना दमखम दिखाते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया।
 



बता दें कि क्रिकेट में बंगलादेश को 47 रनों से हराकर गोल्ड पर कब्ज़ा किया। वहीं 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ में नेपाल को हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ ही कबड्डी में भी 1/3 से भूटान को हराकर हरियाणा को गोल्ड मेडल दिलवाया। खिलाड़ियों की मानें तो इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा को गोल्डमेडल दिलाने के लिए उन्होंने मेहनत में दिनरात एक कर दिया था। जिसका श्रय वह कोच अमरजीत को दे रहे हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से हमें इस मुक़ाम तक पहुंचाया।

Sudhir Pandey