हरियाणा: खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह एक बार फिर रद्द, अब ऐसे मिलेगी इनामी राशि (vIdeo)

6/22/2019 7:56:28 PM

अंबाला (अमन कपूर): 24 जून को हरियाणा के पंचकूला में खिलाडिय़ों के सम्मान में होने वाला प्रदेश स्तरीय समारोह एक बार फिर रद्द हो गया है। इस कार्यक्रम को रद्द करने के बाद खेल विभाग ने खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए तय इनामी राशि को खिलाडिय़ों के खाते में ही ट्रांसफर करवाने का काम शुरू कर दिया है। कॉमन वेल्थ, एशियाड, ओलंपिक्स और नेशनल गेम्स के सभी पदक विजेताओं को कुल 90 करोड़ की इनामी राशि उनके बैंक खातों में वितरित की जा रही है।

खेल मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने बैंक के माध्यम से तीन हजार खिलाडिय़ों को इनामी राशी दे दी है। कुछ खिलाडिय़ों के खातों में ये राशि आ चुकी है और बाकियों के खाते में ये राशि डालने का काम चल रहा है। 



विज ने कहा कि एक ही दिन में तीन हजार खिलाडिय़ों को सम्मानित करना संभव नहीं था, लिहाजा तय कार्यक्रम को रद्द करके खिलाडिय़ों को इस तरह इनाम वितरित करने के बारे में फैसला लिया गया।

विज की माने तो 2016 -17, 2017-18 और 2018-19 के दौरान के सभी खिलाडिय़ों को इनाम दे दिए गए हैं। इसके इलावा विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र भी जारी किया जा रहा है, जिसमें उन्हें उनको दी जाने वाले इनाम का ब्यौरा भी होगा।

Shivam