खेलते-खेलते गई मासूम की जान, कूलर में आए करंट से हुई मौत

4/20/2018 2:09:24 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): घर में काम कर रही उस मां को क्या पता था कि आज का दिन उसके लिए किसी सदमें से कम नहीं होगा और मालिक की एक छोटी सी लापरवाही उसके डेढ़ वर्षीय मासूम की जिंदगी छीन लेगी। रेवाड़ी में आज सुबह कुछ ऐसा ही हुआ।

उतराखंड का रहने वाला भगवानदास रेवाड़ी की अजय नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी भी साथ में मजदूरी करती है। आज सुबह उसका डेढ़ वर्षीय बेटा सागर घर में खेल रहा था कि अचानक उसने कूलर को छू लिया। जिसमें करंट आया हुआ था।

बच्चे की मां जब उसे छुडऩे लगी तो वह दूर जाकर गिरी और सागर की करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसके घर में लगे कूलर में बिजली का करंट दौड़ रहा था। जिसे लेकर उसने मकान मालिक को कई बार सूचित भी किया।  उसने हर बार बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसकी वजह से ये सब हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Rakhi Yadav