यमुनानगर में आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान, आपस में भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई

12/16/2018 2:19:43 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में हो रहा नगर निगम चुनाव काफी विवादित चल रहा है। जहां पहले एक महिला के फर्जी वोट का मामला सामने आया, वहीं एक कांग्रेसी नेता पर आरोप लगा कि उसने भाजपा के वोटिंग एजेंट से मारपीट की है। वहीं अब जिले के शादीपुर क ओम विद्या मंदिर में बनाए गए मतदान केन्द्र में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां तक कि हाथापाई और मारपीट की नौबत आ गई, जिससे केन्द्र पर करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।



वहीं झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अपने दल-बल के साथ मतदान केन्द्र का मुआयना करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उक्त विवाद पनपने की वजह यह है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट ने कांग्रेस के कार्यकर्ता पर एक महिला का वोट डलवाने का आरोप लगाया था।

Shivam