प्लॉट के विवाद में चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट उतारा मौत के घाट, 3 दिन से हत्या की फिराक में था आरोपी

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 10:12 AM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो) : नहर पार स्थित जीवन नगर में एक चाचा ने साथियों के साथ मिलकर अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की है। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित टप्पल निवासी 30 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस हत्या मामले में दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेश एक निजी कंपनी में पेंटर का काम करता था। वह शादीशुदा था। उसके बच्चे नहीं थे। वह जीवन नगर में किराए पर रह रहा था। करीब डेढ़ साल पहले उसने सेक्टर-29 स्थित किसान मजदूर कॉलोनी एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट को उसने किसी के हाथों बेच दिया। इससे उसके चाचा पूरन नाराज रहने लगा। प्लॉट को लेकर इनमें अक्सर झगड़ा चलता रहता था। कई बार इनमें मारपीट भी हुई थी। शनिवार शाम वह किसी काम से किसान मजदूर कॉलोनी गया था। वहां उसकी मुलाकात चाचा पूरन से हो गई। वहीं इनमें कहासुनी हो गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने झगड़े को शांत कराया।

परिजनों ने बताया कि नरेश वहां से अपने घर नहर पार स्थित जीवन नगर चला गया। इसके बाद चाचा पूरन अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और कुल्हाड़ी से कई वार कर नरेश को घायल कर दिया। जब तक स्थानीय  लोग कुछ समझ पाते और उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक नरेश की मौत हो चुकी थी।  

वहीं स्थानीय लोगों ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत पर आरोपी चाचा व उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

परिजनों के अनुसार नरेश प्लॉट खरीदने के बाद वहां झुग्गी बनाकर अपने परिवार समेत रहता था। लेकिन उसी कॉलोनी में रह रहा चाचा पूरन उसके साथ अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे आजिज आकर वह अपने प्लॉट को किसी और के हाथों बेच दिया और परिवार समेत किराए पर रहने जीवन नगर चला गया था। उसे नहीं पता था कि इसके बाद भी उसकी चाचा के साथ तनाव कम नहीं होगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी चाचा पूरन मजदूरी करता है।

आरोपी पूरन तीन दिन से नरेश की हत्या करने के फिराक में था। वह इसके लिए अपने साथ कुल्हाड़ी साथ रखता था। कई बार उसकी तलाश करने वह जीवन नगर नरेश के घर पर भी गया था। शनिवार रात किसान मजदूर कॉलोनी में उसे देखते ही आरोपी नरेश के साथ झगड़ा करने लगा। बताया जाता है कि वहीं आरोपी ने उसपर जानलेवा हमला किया। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वह बच निकला। इसके कुछ देर बाद नरेश जीवन नगर गया तो उसके पीछे आरोपी चाचा भी पहुंच गया और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static