हरियाणा निकाय चुनाव: फिर खिला कमल, PM मोदी ने हरियाणा वासियों को दिया जीत का श्रेय
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:31 PM (IST)
डेस्क: हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर राज्य की जनता का धन्यवाद किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को भाजपा पर भरोसा जताने के लिए 'परिवारजनों' कहकर संबोधित किया और उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2026
इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार…
पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत स्पष्ट करती है कि जनता का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। उन्होंने इस परिणाम को राज्य में 'डबल इंजन' सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार) के प्रति लोगों के भरोसे का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की, जिन्होंने जमीन पर कड़ी मेहनत कर भाजपा की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस जीत को आने वाले समय में राज्य की राजनीति के लिए एक बड़े सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा खेमे में इस समय उत्सव का माहौल है और पार्टी इसे अपनी जनहितकारी योजनाओं की सफलता मान रही है।