घोटालों पर पी.एम. मोदी क्यों नहीं कर रहे मन की बात : सुर्जेवाला

2/26/2018 12:10:01 PM

पूंडरी(ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस की मीडिया प्रभारी रणदीप सुर्जेवाला ने कहा कि देश में लगातार हो रहे घोटालों और यहां से पैसे लूटकर भागने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। 

सुर्जेवाला पूंडरी की अनाज मंडी में सतबीर भाणा द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता के 4 साल में अब तक गन्ने पर केवल 20 रुपए बढ़ाए गए हैं। ठीक इसी तरह कांग्रेस के शासन में मक्का की कीमत 525 से 1310 रुपए प्रति क्विंटल थी। 

वहीं, आज भाजपा सरकार में केवल 1365 रुपए तक के भाव रहें। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र पर टैक्स लगाया गया हो। चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए 57 लाख क्विंटल दाल विदेशों से आयात करके मोदी सरकार ने किसानों की पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया। इस तरह से केंद्र व राज्य की सरकार किसान विरोधी साबित हुई है। इस मौके पर सज्जन सिंह ढुल व सतबीर भाणा सहित अन्य मौजूद रहे।