दिल्ली से भी जहरीली हुई फतेहाबाद की हवा, 884 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

11/2/2019 6:20:13 PM

फतेहाबाद(रमेश): हरियाणा के फतेहाबाद की हवा दिल्ली से भी खतरनाक हो गई है। फतेहाबाद में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 884 पहुंच गया। इस खतरनाक स्थिति में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि प्रदेश में सब से ज्यादा फतेहाबाद में पराली जालाई जा रही है। सरकार और फतेहाबाद जिला प्रशासन के दावे सभी फेल हो गए हैं। सरकार द्वारा दिया गया लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा धान की पराली जलाने पर किसानों पर केस दर्ज किए गए, लेकिन इसके बाद भी किसान धान की पराली जलाने में कोई कमी नहीं छोड रहे हैं। 

Edited By

vinod kumar