पुलिस ने की कार्रवाई, 505 ग्राम हेरोइन सहित महिला आरोपी गिरफ्तार

6/26/2021 11:46:04 AM

हिसार : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन सहित महिला को काबू कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला हेरोइन लेकर हिसार आ रही है। पुलिस ने महिला रेखा को आते देखा तो वह उन्हें देखकर भागने लगी। आरोपी महिला को महिलाकर्मी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana