रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

8/26/2018 8:40:43 AM

अम्बाला(बलविंद्र): एक ओर जहां रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की बसों की सेवाएं बहनों के लिए नि:शुल्क होंगी, वहीं भाई-बहन के इस पर्व पर बहनों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जिले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व होमगार्ड्स के जवानों की तैनाती की जाएगी। प्राथमिकता के तौर पर उच्चाधिकारियों द्वारा जवानों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। 

इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन पर पैट्रोलिंग भी जारी रहेगी। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रहेगी। वहीं दिन-रात पुलिस पैट्रोलिंग पर भी शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। रक्षाबंधन के दिन करीब 1800 महिला व पुरुष की तैनाती की जाएगी। 


 

Rakhi Yadav