मजदूर बनकर निर्माणाधीन साइट पर रह रहे थे घुसपैठिए, गुड़गांव पुलिस ने 13 दबोचे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:09 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर एक निर्माणाधीन साइट पर रेड कर अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को दबोचा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुड़गांव पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-39 को सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से भारत पहुंचे इन बांग्लादेशियों की जानकारी दूतावास को देते हुए इन्हें नियमानुसार डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुड़गांव में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे अथवा जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी कड़ी में डीसीपी क्राइम हितेश यादव के नेतृत्व में अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम की टीम द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चेक करने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई तथा संदिग्धों को चेक किया गया तथा उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई तथा इनके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले हैं। 

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंस की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे तथा यहां पर मजदूर का वेश बना रह रहे थे। इन बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा। डीसीपी क्राइम का कहना है कि पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static