पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गृह भेदन गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

4/19/2018 5:47:24 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद की बड़खल क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता   हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गृह भेदन गिरोह के तीन सदस्यों और एक सुनार सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ताला बंद घरो में रात को चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। फरीदाबाद में इस गिरोह का आतंक लम्बे समय से चल रहा था , जिसको पकड़ने की ज़िम्मेदारी क्राइम ब्रांच इंचार्ज अनिल छिल्लर को दी गई, जिसके बाद कार्यवाही करते हुए अधिकारी ने चार अारोपियों को गिरप्तार किया। 

पुलिस की गिरफ्त में अाए ये चोर ताला बंद घरों में रैकी करते थे, जो रॉड के माध्यम से ताला तोड़कर घरो में घुस जाते थे और जेवरातों पर हाथ साफ़ किया करते थे। आरोपियों की पहचान अमन , पवन और राम सिंह के रुप में हुई है इसके अलावा संजय वर्मा नामक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह इतना शातिर है की चुराए गए गहनों को कैश करने के लिए मणप्पुरम और मोटूथ गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिया करते थे। पुलिस ने अारोपियों से सोने के सिक्के और जेवरात भी रिकवर किए हैं।

जिसके एवज में उन्हें चुराए गए पैसों के बदले अच्छी रकम आसानी से मिल जाती थी। पुलिस ने बताया कि अारोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

Deepak Paul