पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को किया काबू, सामान किया बरामद

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 10:07 AM (IST)

करनाल : आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। जहां जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 19 अगस्त की रात को कोई उसके घर का ताला तोड़कर उसमें से सामान चोरी करके मौके से फरार हो गए। इस मामले में दो आरोपी विक्रम वासी जयसिंहपुरा व शक्ति सिंह वासी रंगरूटी खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की है। जबकि उनके कब्जे से बाइक समेत सामान बरामद किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static