कम उम्र के लड़के के साथ कमरे में इस हालत में मिली महिला(Pics)

2/17/2017 12:36:13 PM

महेंद्रगढ़(परमजीत/मोहन):देह व्यापार पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद शहर के दादरी-नारनौल हाईवे पर स्थित कुछ होटलों पर छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने स्थानीय महिला महाविद्यालय के सामने स्थित होटल के बंद कमरे से एक प्रेमी जोड़े को संदिग्ध परिस्थितियों में धर दबोचा। महिला पुलिस के साथ काफी संख्या में पुलिस बल ने इस होटल पर रेड की थी। लोगों का चकमा देने के लिए मात्र एक महिला पुलिस व एक-दो पुरुष पुलिस कर्मी के अतिरिक्त पुलिस बल वहां से वापस चला गया। 

 

पुलिस लगभग 1 घंटे तक अंदर से बंद कमरे को खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन कमरे में बंद महिला-पुरुष ने कमरा नहीं खोला। जब उन्हें कोई रास्ता न दिखाई दिया तो मजबूर होकर इस जोड़े ने कमरे को खोलने में ही भलाई समझी और कमरा खोल दिया। पुलिस ने होटल के पिछले रास्ते से दूर खड़े वाहन से इस जोड़े को लोगों की नजरों से बचाते हुए शहर की सिटी पुलिस चौकी में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला करीब 40 साल व करीब 25 साल (पुरुष) नारनौल के गांव खटोटी के रहने वाले हैं।