नाबालिग लड़कियों का ऑडियो ऐप पर डालकर पैसे कमा रहा था आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

5/26/2023 7:57:21 PM

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : 21 वीं शताब्दी के इस डिजिटल युग ने इंसान को बहुत एडवांस बना दिया है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। जिसमें एक प्लेटफॉर्म यूट्यूब है। जिस पर वीडियो देखकर आजकल के युवा गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते

ऐसा ही एक मामला कैथल जिले के एक गांव से सामने आया है, जहां पर आरोपी नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर उनको अश्लील दिखाकर उनका ऑडियो रिकॉर्ड कर ऑनलाइन ऐप पर डालकर पैसा कमा रहा था। मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता द्वारा आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि थाना सदर के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्तियों की शिकायत पर आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है।   

इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है की वह अपने गांव के एक पार्क में बनी झोंपड़ी में बैठकर वहां खेलने वाली नाबालिक लड़कियों को पैसे और चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाता था। उसके बाद उनकी अपने फोन में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए बोलता था, जिसमें अलग-अलग तरह का कंटेंट होता था। पैसे और चॉकलेट के लालच में नाबालिग लड़कियां उसके जाल में फंस गईं थी। उसके बाद नाबालिग लड़कियों में से एक लड़की ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद मामले की जांच करते हुए महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी की न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि आरोपी शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं था। इस लिए वह घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे कमाना चाहता था। उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक ऐप ढूंढी थी। जिसमें पुरुष और महिलाओं की आवाज रिकॉर्ड करके डालने पर पैसे मिलते थे। इसलिए आरोपी नाबालिग लड़कियों की आवाज रिकॉर्ड की थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Saurabh Pal