पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, 1 किलो 43 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

7/29/2021 12:49:29 PM

भिवानी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार जिले की ढिगावा मंडी क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनके कब्जे से एक किलो 43 ग्राम गांजा बरामद की गई।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस को सूचना मिली कि भुंगला मोड़ के पास खाेखे में परचून की दुकान का संचालन करने वाला व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर खाेखे में दबिश दी। पुलिस ने खाेखे से एक व्यक्ति काे 715 ग्राम गांजा के साथ तथा ढिगावा मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति काे 328 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 



 

Content Writer

Manisha rana