एसआई को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

5/25/2023 6:31:51 PM

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : चांदहट थाने में तैनात हरियाणा पुलिस के  एक सब इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपए की ठगी करने वाली 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं ने कैम्प थाना पुलिस को बताया कि पहले फोन पर अश्लील बात करके व्यक्ति को अपने चंगुल में फंसाती हैं। उसके बाद अपने पास बुला कर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाती हैं। इसके बाद आरोपी महिलाएं व्यक्ति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर मोटा पैसा वसूल करती हैं।

ऐसे ही सेक्स स्कैंडल में फंसा कर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर से लाखों रुपए वसूल लिए। लेकिन फिर भी आए दिन रुपयों  की मांग आते रहने से परेशान होकर सब इंस्पेक्टर ने कैंप थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर लिया गया है। 

पलवल कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दया ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानसठ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि कुछ लोग जिसमें तीन चार महिलाएं भी शामिल हैं। उसपर झूठा रेप का केस दर्ज कराने का भय दिखाकर लाखों रुपए ऐंठ चुकी हैं। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा 20 लाख की डिमांड की जा रही है। 16 मई से उसकी गाड़ी भी उन्हीं महिलाओं के पास है। जिन्होंने उसे झूठे सेक्स स्कैंडल में फंसाया हुआ है। इंस्पेक्टर उदय भान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्होंने पहले एक महिला को अरेस्ट किया था। उसकी शिनाख्त के बाद एक दूसरी महिला को भी अरेस्ट कर लिया। जिन्हें दो 2 दिन के रिमांड पर लिया है। जिनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं ने बताया कि इसमें दो तीन महिलाएं तथा दो तीन पुरुष भी शामिल हैं।   

थाना प्रभारी के अनुसार हनीट्रैप सेक्स स्कैंडल करने वाले ग्रुप में कम से कम तीन महिलाएं और दो तीन लोग और शामिल हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  दोनों महिलाओं को पलवल जिला अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीमांत के दौरान उनसे अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। आरोपी महिलाएं मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली बताई जा रहीं हैं, जो कैंप थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहीं थी। इसी तरह से भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर लोगों को ठगने का काम कर रहीं थी। अपनी जालसाजी में माहिर इन महिलाओं ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को भी नहीं बख्शा और उससे भी लाखों रुपए तथा उसकी गाड़ी ले ली। इसके बाद भी 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Saurabh Pal