देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार(VIDEO)

3/16/2020 10:27:06 AM

टोहाना (वधवा) : शहर पुलिस ने सुंदर नगर से देह व्यापार मामले में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार सुंदर नगर निवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक मकान में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। जिस पर शहर पुलिस थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई तो देह व्यापार का कार्य करवाने वाली महिला सहित 5 महिलाओं को मौके पर दबोच लिया।

इस दौरान 2 युवक व एक महिला मौके से फरार हो गए। पकड़ी गई महिलाएं में महिला दिल्ली, संगरूर, बरनाला व टोहाना की बताई गई हैं। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। टोहाना, पंजाब, दिल्ली से अवैध धंधे के लिए 4 महिलाओं सहित अवैध धंधा करवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

Isha