पुलिस ने पकड़ा 5 हजार का इनामी बदमाश, 3 साल से चल रहा था फरार

3/4/2022 4:17:34 PM

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत के सीआईए वन पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी तारिक उर्फ मोगली सोनीपत के गांव खांडा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था और दो हत्याओं समेत अन्य कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आज रिमांड पर लेगी।

थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तारीफ ने साथियों के साथ मिलकर साल 2019 में गांव खांडा के संदीप की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। वहीं इस आरोपी पर पांच हजार का इनाम रखा गया था। यह मोस्ट वांटेड अपराधी था। आरोपी ने साल 2014 में जींद अदालत परिसर में साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की हत्या की थी। वहीं 2015 में जींद जेल में बंद होने के दौरान एक व्यक्ति से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जींद में आरोपी पर जेल में गिरोह बंदी करके कैदियों के साथ मारपीट व अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया था। आरोपी तारीफ उर्फ मोगली को सोनीपत के पीपली टोल से गिरफ्तार किया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana