पुलिस ने नाइजीरियन व्यक्ति को किया काबू, लंबे समय से बेच रहा था नशा

7/1/2022 1:42:11 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : देश में नशा फैलाने के लिए भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी सक्रिय हैं। जो भारत की युवा पीढ़ी को खोखला करते जा रहे हैं। ऐसे ही एक नाइजीरियन व्यक्ति को यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो लंबे समय से नशा बेच रहा था। 

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तीन साल पहले नाइजीरियन से टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। उसकी अवधि समाप्त हो जाने के बाद यह अवैध रूप से भारत में रहकर नशा सप्लाई कर रहा था। पिछले दिनों यमुनानगर के हुड्डा में एंटी नारकोटिक्स सेल ने विकी व एक अन्य युवक को पकड़ा था। जिसने पूछताछ में बताया था कि वह दिल्ली में नाइजीरियन व्यक्ति से यह नशा खरीदते हैं। उन्हीं के बताने पर पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि इस व्यक्ति से लैंग्वेज के चलते पूछताछ में दिक्कत आ रही है। जिसके चलते ट्रांसलेटर मंगवा कर इसकी गहराई से पूछताछ की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana