सुंदरकांड पाठ करने गए कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ा, दो दर्जन से ज्यादा लिए हिरासत में

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 03:25 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष देखने को मिल रहा है। आज गुड़गांव में कांग्रेसियों ने गुरुकमल कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ किए जाने के आह्वान के बाद बवाल देखने को मिला। सुबह जिलाधीश द्वारा गुरुकमल कार्यालय के 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू करने के बावजूद भी कांग्रेसी एकत्र हो गए। पुलिस के मना करने के बाद भी यहां जबरन वह पाठ करने लगे जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने यहां दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इसमें जिलाध्यक्ष शहरी पंकज डावर, जिलाध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव व उपाध्यक्ष सीमा हुडा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

PunjabKesari

देर रात को पुलिस ने कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष को नोटिस देकर पाठ किए जाने के लिए अनुमति दिखाने के लिए कहा था। अनुमति न होने पर यहां पाठ न करने की बात कही थी। ऐसा न करने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं, सुबह 9 बजे तक ही जिलाधीश उत्तम सिंह ने गुरुकमल कार्यालय के बाहर 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दी। इसके साथ ही गुरुकमल कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया। 

 

PunjabKesari

 

सुबह करीब 11 बजे से ही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुकमल कार्यालय के बाहर एकत्र होने शुरू हो गए जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर वापस जाने के लिए कहा,लेकिन यह लोग नहीं माने और देखते ही देखते सड़क पर बैठ गए और पाठ शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें ऐसा न करने व जिलाधीश की धारा 163 लागे होने का हवाला भी दिया, लेकिन कांग्रेसी सड़क पर डट गए। ऐसे में मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान काफी प्रयास के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गय। 

 

PunjabKesari

 

वहीं, हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लेकर आ गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में ही पाठ किया। आपको बता दें कि कांग्रेसियों के ऐलान के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेसियों को न्यौता दिया था कि वह गुरुकमल कार्यालय के बाहर सुंदरकांड का पाठ न करके कार्यालय के अंदर आए और आराम से बैठकर यह पाठ करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static