नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से सख्त, 2 बाइक सवारों को अफीम के साथ किया काबू

1/21/2021 8:13:44 AM

घरौंडा : नशे की तस्करी करने वालों पर पुलिस पूरी तरह से सख्त है। लालुपुरा मोड़ पर पुलिस ने नाकेबंदी कर 2 बाइक सवारों को ढाई किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। अफीम मोटरसाइकिल की सीट के नीचे दबाई हुई थी। जिसकी कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अफीम की तस्करी के बाद हरकत में आई मंगलौरा पुलिस ने लालुपुरा रोड पर नाकेबंदी की। पुलिस के मुताबिक, करीब साढ़े चार बजे दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर यूपी की तरफ से  आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को साइड में रूकवाया और तलाशी शुरू की। मोटरसाईकिल की सीट को खोला गया तो उसके नीचे भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। जिसका वजन दो किलो 500 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।  जब उनसे पूछताछ की गई तो बाइक चालक ने अपना नाम दलीप सिंह पुत्र किशन सिंह बताया, जोकि यूपी के पिलीभीत का रहने वाला है।

वहीं उसके पीछे बैठा दूसरा आरोपी गुरजिंद्र सिंह पुुत्र तेजा सिंह  कुइंया यू.पी. का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब अढ़ाई किलोग्राम अफीम मिली है। जिसकी कीमत लाखों में है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Manisha rana