माता-पिता को दवाई दिलाकर वापस ड्यूटी पर लौट रहा था पुलिस कांस्टेबल, रास्ते में हादसा होने से मौत

5/15/2021 2:22:32 PM

करनाल (केसी आर्या): माता-पिता को दवाई दिलवाने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल प्रमोद (20) कृष्णा नगर कॉलोनी यमुनानगर का रहने वाला था, जोकि वर्तमान में आरटीए डिपार्टमेंट की टीम के साथ कार्यरत था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 



मृतक कांस्टेबल प्रमोद के परिजनों ने बताया कि वह आरटीए डिपार्टमेंट की टीम के साथ ड्यूटी पर कार्यरत था। शनिवार को प्रमोद माता-पिता को जींद में दवाई दिलवाने के बाद वापस गाड़ी में यमुनानगर ड्यूटी पर लौट रहा था कि रास्ते में समोरा के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक प्रमोद के दो बच्चे लड़का (5) और बेटी (2) हैं। जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Content Writer

vinod kumar