यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कसी नकेल, 15 वाहन चालकों के काटे चालान

12/11/2019 1:02:00 PM

इस्माईलाबाद (शर्मा) : थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए ए.एस.आई. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में हवलदार सीता राम, एस.पी.ओ. सुल्तान, एस.पी.ओ. शिशपाल द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के चालान काटे गए है। 

उन्होंने कहा कि कई वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई है और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने लोगों से आान किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। कोई भी कोताई न बरते, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन को उपयोग में न लाएं, यह उनके लिए व अन्य के लिए घातक हो सकता है। 

Isha