पब-बार मालिकों पर चल रहा पुलिसिया ‘डंडा’, लड़कियों की एंट्री बैन

7/10/2018 11:28:41 AM

गुड़गांव:  गुड़गांव में पुलिस ने पब और बार में लड़कियों की एंट्री बैन कर दी है। साथ ही   आम रेस्तरां में भी धीमी आवाज में गाना बजाने का फरमान है। पब और बार संचालकों ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है कि पुलिस के रवैये से उनका धंधा चौपट हो रहा है।  शहर के ज्यादातर पब-बार बंद होने की कगार पर हैं। 

एम.जी. रोड सहित शहर के कई बार गुरुवार से खुले ही नहीं हैं। बार संचालकों का आरोप है कि जब से नए पुलिस कमिश्नर आए हैं तब से तानाशाही बढ़ी है। जबकि पुलिस ने ऐसे आरोपों और इस तरह के किसी भी आदेश से साफ इन्कार किया है। पुलिस कमिश्नर के.के. राव ने कहा कि पब और बार में कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। आवाज इतनी तेज न हो कि दूसरों को परेशानी हो। 

हालांकि अवैध गतिविधि क्या है, यह पुलिस ने नहीं बताया। बार संचालकों ने डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (डी.ई.टी.सी.) से शिकायत की है। इस पर डी.ई.टी.सी. स्नेहलता ने कहा कि बार में 25 साल से ज्यादा की कोई भी लड़की एंट्री कर सकती है। म्यूजिक भी बज सकता है।

Rakhi Yadav