दिल्ली रवाना हुए किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अब 8 मार्च को देशभर से शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचेगी महिलाएं

3/6/2024 6:01:15 PM

हरियाणा डेस्क: अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसान बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। 6 मार्च यानि बुधवार को किसानों ने दूसरे राज्यों के किसानों को बीना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बुधवार को किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, मनजीत सिंह घुमान, अमरजीत राडा, सतनाम सिंह बागड़ी और अधिवक्ता अशोक बल्हारा ने प्रेस वार्ता की। सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय कामगार महिला दिवस पर देशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी मोर्चो में पहुंचेंगी। मंडल आर्मी का एक समूह पहले ही उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ट्रेन से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे जंतर-मंतर पहुंच चुका है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि राजस्थान के 12 जिले के धर्मा धाकड़ और उनके 50 सहयोगियों को कल रात राजस्थान में भाजपा की राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया था और वे अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

जंतर-मंतर पर धारी 144 लागू

बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों से जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए है, कल भी कुछ जत्थे रवाना होंगे। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी लोग ट्रेनों से निकले हैं। वहीं, जंतर-मंतर पर सरकार ने धारा 144 लगा रखी है। हालांकि जो किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहले से धरना दे रहे हैं, वे यहीं बैठ रोष प्रकट करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal