अपराधियों को नहीं पुलिस का खौफ, हरियाणा से छेड़छाड़ का एक और मामला

1/24/2018 12:54:28 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में एक के बाद एक रेप की घटना बढ़ती ही जा रही है। आरोपियों के मन में दूर-दूर तक पुलिस प्रशासन का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला टोहाना से सामने आया है। यहां एक अल्पसंख्यक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ पास ही किराना दुकान वाले ने छेड़छाड़ की। 

इस मामले में छात्रा की मां ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें, कि इससे पहले भी टोहाना में 15 वर्ष की नाबालिग अनुसूचित जाति की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया था ।