पानीपत में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, रात के अंधेरे में दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ गोलियां

11/22/2022 9:38:09 AM

पानीपत(सचिन): जिला पुलिस और बदमाशों के बीच रात के अंधेरे में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से बदमाश घायल भी हुए हैं।

 

किसी बड़ी वारदात में भी शामिल रह चुके हैं आरोपी

 

जानकारी के अनुसार देर रात यमुना क्षेत्र में बदमाशों का सामना जिला पुलिस की सीआईए-2 से हो गया। बचकर भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों के ऊपर गोलियां चलाई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल भी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश किसी बड़ी वारदात में भी शामिल रह चुके हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan