ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने में नाकाम हो रही पुलिस

5/17/2018 1:54:32 PM

करनाल(विकास मेहला):  प्रदेश सरकार ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने की लाख कोशिश कर ले लेकिन ओवरलोडिंग रुकने नाम नही ले रही है। जिस कारण सैकड़ों लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। करनाल - हरियाणा यूपी सीमा पर रोजाना बहुत से ओवरलोडिंग वाहन आर-पार होते है।

जिसकी वजह से कई बार लंबा जाम भी लग जाता है लेकिन आज यूपी में आरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों पर अलग ही प्रकार की कारवाई की गई। यूपी सीमा पर आरटीओ विभाग ने कई ओवरलोडिंग ट्रकों के टायरों की हवा निकाली। उनपर जुर्माना किया और घंटों साइड में लगाकर खड़े रहे। जिस कारण यहां लगभग 400 से 500 मीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फसे लोगों का कहना है कि इस जाम से निकलने के लिए कई घंटे लग जाएंगे।

चालकों का कहना है कि यहां पर सभी की मिलीभगत से पैसे मांगने का खेल चलता है। सभी वाहन ओवरलोड नही है लेकिन सभी को रोका जाता है। आज भी ऐसा ही हुआ जिस वजह से हरियाणा सीमा पर सैकड़ों वाहन फंसे पड़े है। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस यूपी सीमा पर रात को अपने कुछ दबंग लोग बुला लेती है और वो हमसे मारपीट करते है। ये सब पैसे ऐंठने के लिए किया जाता है। वहीं मीडिया वाले जब इसकी कवरेज कर रहे थे तो एक सफेद सर्ट वाला व्यक्ति वहां आया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा।

हद तो तब हो गई जब यूपी बॉर्डर चेक पोस्ट बडोली पर खड़ी यूपी पुलिस चुपचाप यह देखती रही। पुलिस उल्टा मीडिया वालों को ही वापस अपने एरिया में जाने को कहने लगी। लेकिन आखिर कौन था वो व्यक्ति, जिसने मीडिया से बदसलूकी की और पुलिस क्यूं चुप थी। इससे यूपी पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े होते है।

Rakhi Yadav