अधजली हालत में युवक का शव बरामद, हत्या के बाद जलाने की आशंका

5/16/2018 2:04:41 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव शेखपुरा के पास नहर से एक युवक की अधजली लाश मिली है। युवक की हत्या के बाद लाश जलाने की आशंका है। मृतक की पहचान तेवड़ी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते वे कई दिनों से घर नहीं गया था। वहीं अाज उसका शव मिलने से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस इंसेक्टर देवेंद्र कौशिक ने बताया कि परिजनों ने अभी इस मामले में किसी पर शक जाहिर नही किया है। पुलिस जांच कर रही है जैसे ही कोई सुराग मिलता है मामले को निपटाया जाएगा।
 

Deepak Paul