हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

7/4/2020 11:52:07 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक की सीआईए -1 पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 16 जून को हुई चमारिया गांव में हत्या के मामले में दो शार्प शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी शार्प शूटर है जिन्होंने भूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद गांव के ही सुनील नाम के एक युवक ने साजिया के तहत भूप सिंह की हत्या की सुपारी दो शार्प शूटरों को दी जिन्होंने भूप सिंह की हत्या की थी।

डीएसपी सज्जन सिंह ने कहा कि 2012 में हत्या के मामले में आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें मृतक भूप सिंह गवाह था। जिसके बाद सुनील ने भूप सिंह की हत्या की साजिश रची। सुनील ने भूप सिंह की हत्या के लिए दो शार्प शूटरों को तैयार किया जिसके बाद भूप सिंह की हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि 16 जून को रोहतक के चमारिया गांव में भूप सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Edited By

Manisha rana